फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complete the all projects fastly : Balaji

सभी प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करें : बालाजी

Thu, 17 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
complete the all projects fastly : Balaji
मेरठ। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के.बालाजी ने कहा कि विकास कार्यों का कोई भी प्रोजेक्ट धीमी गति से न चलें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराई जाए। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने पुलिस लाइन में करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य जल्द शुुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 10 से 15 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ परियोजनाओं की समीक्षा की। यहां उन्होंने बताया कि तीन परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और छह निर्माणाधीन हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व नगरीय, प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण व शहरी तथा सड़कों का निर्माण, हाईवे के निर्माण, उर्वरक उपलब्धता, सांसद निधि व विधायक निधि के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से सरकार की छवि बनती है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ ईशा दुहन, एडीएम प्रशासन मदन सिंह, एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed