फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged against Hims Hospital

हिम्स अस्पताल के खिलाफ दी शिकायत

Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against Hims Hospital
जानी खुर्द। गांव मुजक्कीपुर स्थित हिम्स अस्पताल के स्टाफ पर मरीज को जबरन भर्ती करने, धमकी देने व इलाज के नाम रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए जानी थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

बागपत बाईपास रोड मेरठ निवासी पीयूष कुलश्रेष्ठ ने हिम्स अस्पताल मुजक्कीपुर के खिलाफ जानी थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। पीयूष ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू का हिम्स अस्पताल में किडनी का उपचार चल रहा है। अस्पताल वालों ने पत्नी की किडनी ठीक करने के लिए 12 लाख रुपये का खर्च बताया था, लेकिन अब तक अस्पताल वाले किडनी के इलाज के नाम पर उससे 25 लख रुपये वसूल चुके हैं और अभी तक किडनी ठीक नहीं हुई है। इसकी शिकायत सिवाल खास चौकी पुलिस से की गई। सिवाल चौकी पुलिस और अस्पताल प्रशासन से मिलकर उपचारित उनकी पत्नी को अस्पताल से बाहर निकाल लिया। इस कारण उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पीयूष ने मामले को लेकर थाना प्रभारी से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के मैनेजर अक्षय अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। एक साल पहले उपचार से उनकी पत्नी की किडनी ठीक हो गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को डिस्चार्ज कराकर अस्पताल से ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed