फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complained to CM and DGP after offensive comment on BJP MLA Kamlesh Saini on Facebook at Bijnor

भाजपा विधायक कमलेश के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएम और डीजीपी से की शिकायत

Sun, 11 Aug 2019 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Complained to CM and DGP after offensive comment on BJP MLA Kamlesh Saini on Facebook at Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

बिजनौर जिले में चांदपुर की भाजपा विधायक कमलेश सैनी और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ बिहार के एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे पहले एक आपत्तिजनक वीडियो को विधायक का बताकर वायरल कर दिया गया था। इस मामले में दो आरोपी अभी कुवैत में हैं। इन दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर विधायक नाराज है। उन्होंने थाने पर भी शिकायत की है, साथ ही मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी शिकायत की है, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक दोनों मामलों में कार्रवाई नहीं होती, वह चैन से नहीं बैठेंगी।  

विज्ञापन


30 अगस्त 2018 को एक महिला का वीडियो विधायक का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। यह मामला काफी तूल पकड़ गया था। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक कमलेश सैनी अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गई थी। इसके बाद पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन चांदपुर के मोहल्ला भटियारी सराय निवासी फैजान, इरशाद, मोहल्ला बाजार निवासी सुहेल व साहिबाबाद की संजय कॉलोनी निवासी शहजाद मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो शेयर करने वाले चांदपुर के गुलफाम पुत्र इरफान व गुलफाम पुत्र बाबू को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। दोनों कुवैत में नौकरी करते हैं। इनमें पुलिस की रिपोर्ट के बाद गुलफाम पुत्र इरफान का वीजा निरस्त हो गया है। 
विज्ञापन


चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही का कहना है कि बिहार के राकेश आंबेडकर की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले को वीडियो संबंधित विवेचना में शामिल किया जा रहा है। गुलफाम पुत्र बाबू का वीजा निरस्त कराने की कार्रवाई भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कमलेश सैनी का कहना है कि कुवैत में बैठे दोनों आरोपी अगर पकड़ लिए जाते तो आगे कोई बात नहीं बढ़ती। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि राकेश आंबेडकर के फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह इसकी जांच करा रहे हैं।

तत्कालीन एसओ पर गिरी थी गाज
विधायक की शक्ल की महिला की वीडियो वायरल होने के बाद चांदपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनात कर दिया गया था। बाद में कुलदीप सिंह को हीमपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राकेश आंबेडकर की टिप्पणी के बाद कुलदीप सिंह को हीमपुर थाने से हटा कर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि विधायक कमलेश सैनी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। हालांकि विधायक इससे इंकार कर रही है। यह जरूर कह रही है कि कुलदीप सिंह को उनके क्षेत्र में तैनात करके किसी दूसरे सर्किल में तैनात करना चाहिए था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed