फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Compensation to policemen guarding junk

वांटेड कबाड़ियों के संरक्षणदाता पुलिसकर्मियों पर आखिर मेहरबानी क्यों? एडीजी ने कही ये बात

Mon, 20 Jul 2020 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Compensation to policemen guarding junk
लाल घेरे में वांटेड और साथ में तीनों पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोतीगंज के वांटेड कबाड़ियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने से हाथ खींचे जा रहे हैं। एडीजी जोन द्वारा जांच कराने के बाद भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है। चर्चा है कि जब तक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वांटेड कबाड़ी पकडे़ नहीं जा जाएंगे।

विज्ञापन


सोतीगंज में दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों से भी चोरी-लूट के वाहन काटे जाते हैं। सोतीगंज पर शिकंजा कसते ही वाहन चोरी का ग्राफ काफी घट जाता है। इसकी जानकारी पुलिस के आला अफसरों को भी है। दिल्ली के डीसी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को चोरी कराने और बेचने में भी सोतीगंज के कबाड़ी की भूमिका रही, जिसमें मेरठ क्राइम ब्रांच के सिपाही भी शामिल बताए गए। सोतीगंज के कबाड़ी और पुलिस की दोस्ती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा खुलासा करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सोतीगंज में 105 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी जीशान उर्फ पव्वा समेत चार कबाड़ी धरे गए। लेकिन थोड़ी बहुत कार्रवाई कर पुलिस हर बार की तरह फिर चुप्पी साध गई। लोगों का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, कबाड़ियों और पुलिसकर्मियों का गठजोड़ नहीं टूटेगा। नहीं तो कहीं यहां भी कानपुर प्रकरण न दोहरा दिया जाए। क्योंकि जब भी दिल्ली या दूसरे राज्य की पुलिस सोतीगंज में दबिश देती है तो उसका विरोध होना शुरू हो जाता है। वहीं, सदर पुलिस ने रविवार को सोतीगंज के दो कबाड़ी हिरासत में लिए। जिनसे वांटेड कबाड़ी के बारे में घंटों पूछताछ की गई। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की डांस पार्टी, सामने आए पांच चेहरे, आईजी बोले...

मेहरबानी नहीं कार्रवाई होगी
एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि पुलिस और सोतीगंज के वांटेड कबाड़ियों की दोस्ती का नेटवर्क कहां तक फैला है, अभी इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों पर कोई मेहरबानी नहीं बल्कि कार्रवाई होगी। एसएसपी से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed