यूपी: मेरठ में कमांडर की फटकार पर बिगड़ी होमगार्ड की हालत, उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक होमगार्ड ने कंपनी कमांडर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। होमगार्ड ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। होमगार्ड ने कंमाडर की पत्नी पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।
गंगानगर आई ब्लाक होमगार्ड आदेश शर्मा सीडीओ आवास पर तैनात था। कुछ दिन पूर्व सीडीओ ऑफिस में आदेश वर्दी की शर्ट उतारकर बनियान में सफाई कर रहा था। इस दौरान कंपनी कमांडर ने वहां पहुंचकर उसकी फोटो खींचकर इसकी रिपोर्ट कमांडेंट को दे दी। जिसके बाद होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया था।
आरोप है कि कंपनी कमांडर ने अभद्रता कर उसे ऑफिस से निकलवा दिया। होमगार्ड व उसकी पत्नी को भी धमकाया। जिसके बाद होमगार्ड की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शुक्रवार उसे अस्पताल से छुट्टी दे गई थी।
शनिवार को होमगार्ड ने कंपनी कमांडर को फोन किया। आरोप है कि उसे फिर से धमकाया गया और गाली गलौज की गई, जिसके बाद होमगार्ड की हालत बिगड़ गई। शनिवार को होमगार्ड को फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होमगार्ड और परिवार ने कंपनी कमांडर के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहाली के नाम पर बीस हजार रुपये की डिमांड दोनो कंपनी कमांडर कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर बहाल नहीं करने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं, होमगार्ड कमांडेंट सुधाकर आचार्य पांडेय का कहना है कि सीडीओ ऑफिस में ड्यूटी के समय लापरवाही पर होमगार्ड को 14 जून को हटा दिया गया था। लेकिन 19 जून को बहाल कर दिया था। होमगार्ड गलत आरोप लगा रहा है। यदि कंपनी कमांडर पर पैसे मांगने का आरोप है तो इसकी जांच कराई जाएगी।