फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension over student dispute in Sardhana police force deployed

सरधना: छात्रों के विवाद में भिड़े दो समुदाय, सांप्रदायिक तनाव , पुलिस बल तैनात

Tue, 22 Jan 2019 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jan 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
communal tension over student dispute in  Sardhana police force deployed
meerut news

मेरठ से सटे सरधना में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले नवाबगढ़ी और भामौरी के छात्रों में तीन दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से सात तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए। भामौरी के दो ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। उधर, पुलिस ने नवाबगढ़ी में झगड़ा करने वालों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़े। फिलहाल घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव है।

विज्ञापन

 
भामौरी गांव निवासी सेवाराम का बड़ा बेटा अभिषेक कक्षा 11 व दूसरा बेटा कृष्ण कक्षा छह में संत चार्ल्स मंे पढ़ते हैं। सेवाराम ने बताया कि अभिषेक के साथ तीन दिन पूर्व कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद से वह स्कूल नहीं जा रहा था। कृष्ण को सोमवार को छात्रों ने बताया कि कुछ स्कूली छात्र एवं युवक उसकी पिटाई का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन


किसी ने इसकी जानकारी सेवाराम के पड़ोसी शिवकुमार को फोन पर दी। इस पर शिवकुमार ने कृष्ण को स्कूल से लाने के लिए अपने बडे़ बेटे विशाल को बाइक से भेजा। विशाल स्कूल से कृष्ण को लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान नवाबगढ़ी में कुछ युवकों ने रोककर दोनों से मारपीट की। विशाल ने फोन पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। वे कार एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सरधना के लिए चल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नवाबगढ़ी पहुंचते ही 15-20 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें भामौरी निवासी सेवाराम, फूल सिंह, आशीष, राकेश, कृष्ण व विशाल घायल हो गए। संघर्ष की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया।

उधर, संघर्ष की जानकारी पाकर विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, भाजपा नेता राहुल चौहान टेहरकी, लोकेश कुशावली एवं प्रदीप भामौरी समेत सैकड़ों की संख्या में ठाकुर चौबीसी के लोग सीएचसी एवं कोतवाली जा पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यहां से राकेश व फूलसिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

communal tension over student dispute in  Sardhana police force deployed
meerut news

दूसरी तरफ नवाबगढ़ी निवासी अनीश, रहमान कबाड़ी व कामिल को भी चोट लगना बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिल सकी है। उसके आधार पर ही जांच करके कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बच्चों के विवाद के चलते यह घटना हुई है। सांप्रदायिक तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल सर्तकता बरती जा रही है। वहीं, इस मामले की जांच कराई जा रही है। 
नवाबगढ़ी में हुए संघर्ष की जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। -धर्मेंद्र सिंह राठौर, थानाध्यक्ष सरधना

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed