फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension in baghpat up after an old man pulled by his bearded

बागपत: फेरी वाले की दाढ़ी खींची, दो समुदाय आमने-सामने, गांव में तनाव 

Mon, 22 Oct 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Oct 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
communal tension in baghpat up after an old man pulled by his bearded
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में  घोड़ा बुग्गी से सीमेंट के गमले एवं चूल्हे बेचने गए व्यक्ति को मामूली विवाद हो जाने पर युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बुजुर्ग को दाढ़ी पकड़कर दूर तक खींचा गया। इससे उसकी दाढ़ी के बाल भी उखड़ गए। पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।  

विज्ञापन


असारा गांव निवासी हनीफ पुत्र शरीफ ने बताया कि वह घोड़ा बुग्गी से  गांव-गांव में फेरी कर सीमेंट के गमले व चूल्हे बेचने का काम करता है। रविवार को वह फतेहपुर चक गांव में गमले व चूल्हे बेचने गया था। जब वह गांव में घूम रहा था तो बच्चे बुग्गी पर चढ़ने लगे। इस पर उसने बच्चों को धमका कर बुग्गी से उतार दिया।
विज्ञापन


इसी को लेकर गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और दाढ़ी पकड़ कर काफी दूर तक खींचकर ले गया। उसके साथ मारपीट की। इससे दाढ़ी के बाल उखाड़ दिए। धमकी दी कि यदि दोबारा गांव में आया तो जान से मार देंगे। घायल ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed