खरखौदा। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं प्रत्येक पात्र तक पहुंच रही हैं। इसकी जांच के लिए कॉमन रिव्यू मिशन की टीम शनिवार को गांव फफूंडा पीएचसी पर पहुंची। यहां टीम ने आशा समेत चिकित्सकों एवं मरीजों से बात की। दो घंटे की जांच में सभी व्यवस्था दुुरुस्त मिलीं। वहीं, टीम ने इसी पीएचसी पर चल रही एनसीडी क्लीनिक की भी जानकारी ली।
केंद्र सरकार की सीआरएम की टीम शनिवार दोपहर पीएचसी फफूंडा पहुंची। जहां टीम ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई विभिन्न योजनाओं तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। यहां पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल वर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. आरिफा खान एवं फार्मेसिस्ट ज्ञान प्रकाश से टीम ने आयुष्मान कार्ड समेत कई जानकारी लीं। फफूंडा सीएचसी पर एनसीडी क्लीनिक शुरू हो गया है। जिससे पांच आयुष्मान सेंटर जुड़े हैं। इस क्लीनिक पर शुगर, हाईपरटेंशन एवं कैंसर पीड़ितों की जांच होगी। इसके बाद ही हायर सेंटर के लिए रवाना किया जाएगा। टीम ने इसकी जानकारी ली। वहीं, पीएचसी पर शनिवार को ओपीडी में 80 मरीजों की जांच करके जानकारी की। टीम ने मरीजों से भी सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। टीम ने डिलिवरी रूम, दवा स्टाक, सफाई समेत कई अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहीं, फफूंडा को जल्द ही सीएचसी बनाया जा रहा है।