{"_id":"5d279b998ebc3e6ca72d49f1","slug":"commiunicable-disease-sardana-news-mrt432722090","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग पखवाड़े के तहत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग पखवाड़े के तहत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में संचारी रोग पर विचार रखती छात्रा।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर रोगों से बचाव की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में बुधवार को संचारी रोग पखवाड़े के तहत विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर बीमारियों के प्रति जागरूक में सचेत किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बीमारियों से सचेत रहने तथा उनके बचाव के तरीके छात्र-छात्राओं को बताकर जागरूक किया।
जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में केंद्र और प्रदेश सरकार के बाल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित संचारी रोग पखवाड़े के तहत बुधवार को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। वहीं, बीमारी व बचाव के प्रति स्लोगन लिखकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सत्येंद्र कुमार व सहयोगी टीम के सदस्यों ने संचारी रोग जागरूकता विषय पर बचाव, उपाय छात्राओं को बताए। इस मौके पर कॉलेज परिसर से प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान ने संचारी रोग जागरूकता के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। ये कॉलेज परिसर से शुरू होकर पूरे गांव से घूमकर वापस कॉलेज पहुंची और संपन्न हुई। इससे पूर्व क्रम में डॉ. जयभगवान एवं स्वास्थ्य विभाग के आए अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोग जागरूकता के तहत बीमारी से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संक्रमित रोग है। यह प्रोटोजोओ कवच वायरस के जरिए किसी न किसी संक्रमण जनित रोग से एक-दूसरे में फैलता है। यह मलेरिया, इन्फ्लुएंजा, हैजा, प्लेग, काली खांसी आदि संक्रमित रोगों से व्यक्ति ग्रसित हो जाता है। यह जानलेवा भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना है। वहीं, शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए लोगों को खुराक आदि पिलाने के लिए जागरूक एवं सचेत करना चाहिए। इससे ही हमारा देश संक्रमित जनित जानलेवा बीमारियों से मुक्त हो सकेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।