फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Committee to solve the problems of farmers

मेरठ में भी किसानों की समस्याओं के लिए बने कमेटी

Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Committee to solve the problems of farmers
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में मेरठ के गांवों की गई जमीन के मुआवजे का मामला अभी तक शासन की ओर से सुलझाया नहीं गया है। किसानों का दावा है कि अभी तक एकसमान मुआवजा नहीं मिला है। इस मामले में डासना से मेरठ तक कई बार किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है। अब सोमवार को किसानों ने कमिश्नरी में अपर आयुक्त से मिलकर एक कमेटी बनाने की मांग की। जिससे किसानों की समस्याओं को सुना जा सके।
विज्ञापन

सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में पांच गांवों के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन दिया। किसानों का कहना था कि गाजियाबाद में भी इसी तरह से प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच एक कमेटी गठित की गई है। इस मौके पर किसान नेता महबूब अली, जयचंद भूड़बराल, साकिब हाजी जुुनैद, सुमित, जॉनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed