{"_id":"5d1e66078ebc3e3c8304c4b0","slug":"commit-suicide-meerut-news-mrt4316205175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वर्कशॉप मालिक ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वर्कशॉप मालिक ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
commit suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ (कंकरखेड़ा)। एनएच-58 हाईवे स्थित जिटौली फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार को एक वर्कशॉप मालिक की उसके ऑफिस में ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वर्कशॉप मालिक के सीने में गोली लगी मिली। इसके चलते हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
सिवाया गांव निवासी धारा सिंह (45) पुत्र आनंद पाल की जिटौली फ्लाई ओवर के पास गोस्वामी इंजीनियर वर्क्स एंड फेब्रिकेशन के नाम से वर्कशॉप है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं आ रहे थे। वर्कशॉप पर काम करने वाले बिहार निवासी फैसर व माजिद ने बताया कि रोज की तरह धारा सिंह बृहस्पतिवार को वर्कशॉप आए थे। उस वक्त वहां कोई नहीं था। दोनों ने मौके से रोड़ी व सीमेंट मिक्सचर मशीन उठाई। बाहर से ही ऑफिस में बैठे धारा सिंह से कहा कि हम मशीन लेकर काम पर जा रहे हैं। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने ऑफिस का दरवाजा खोलकर देखा तो धारा सिंह कुर्सी पर मृत पड़े थे।
उनके सीने में दाईं तरफ गोली लगी थी और हाथ में तमंचा था। उन्होंने तुरंत धारा सिंह के परिजनों को फोन पर सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सरधना पंकज सिंह व इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पहुंची फोरेंसिस टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि वर्कशॉप मालिक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। जिसका कारण तनाव बताया जा रहा है। शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर था तनाव
धारा सिंह के भतीजे राहुल ने बताया कि चाचा का करीब 20 लाख रुपया लोगों पर उधार है। वहीं वर्कशॉप में मशीनें खरीदने के दौरान उन पर काफी कर्ज हो गया था। पैसे के लेनदेन को लेकर वह तनाव में रहते थे। पिछले तीन दिन से घर भी नहीं जा रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अंजना व बेटा सौरभ है। पुलिस के अनुसार मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और कुछ शक्तिवर्धक टेबलेट बरामद हुई हैं।
आखिर सीने पर ही क्यों मारी गोली
परिजनों का कहना है कि धारा सिंह सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हथियार नहीं रखते थे फिर उनके पास तमंचा कहां से आ गया। इसके अलावा यदि कोई गोली मारकर आत्महत्या करता है तो अमूमन कनपटी पर गोली मारता है, जबकि धारा सिंह के सीने में दाईं तरफ गोली लगी थी। रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान थे, लेकिन इतना नहीं कि आत्महत्या कर लें। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।