फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commenting on Sanatan Dharma has double character of the alliance leaders: Bhupendra

सनातन धर्म पर टिप्पणी करना गठबंधन के नेताओं का दोहरा चरित्र : भूपेंद्र

Fri, 29 Sep 2023 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Commenting on Sanatan Dharma has double character of the alliance leaders: Bhupendra
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन धर्म पर टिप्पणी करना इन नेताओं का दोहरा चरित्र दिखाता है। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। ये लोग हिंदू देवी-देवताओं के बारे में गलत राय रखते हैं। धार्मिक ग्रंथ के बारे में समाजवादी पार्टी या अन्य दलों के लोग टिप्पणी करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

परतापुर-मोदीपुरम बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित मेरठ सहारनपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद के नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे भूपेंद्र ने कहा कि पिछली बार उत्तर प्रदेश में लोकसभा में भाजपा ने 66 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार हम हारी हुईं 14 लोकसभा सीटों के साथ सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इनका चरित्र सबके सामने है। अभी लोकसभा चुनाव आने दो, क्या स्थिति रहेगी सबको पता चल जाएगा। जितने विधानसभा के राज्यों के चुनाव हो रहे हैं, उनमें ही ‘इंडिया’ गठबंधन का सच उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सहयोगी दलों को सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला लेता है, लोकसभा चुनाव में किस दल को कितनी भागीदारी दी जाएगी, इसका निर्णय भी केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम जनता के बीच में रहकर कार्य करते हैं, इसलिए जनता अपना आशीर्वाद देती है। जिस तरह से अब उत्तर प्रदेश हमारे सबसे ज्यादा प्रतिनिधि हैं, उसी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता हमें पिछली बार से भी अधिक वोटों से जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed