फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Come into the car and blow up the feast, firing for money demand

कार में आये दावत उड़ाई, पैसे मांगे तो गोलियां बरसाई

Fri, 11 Aug 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 11 Aug 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Come into the car and blow up the feast, firing for money demand
ढाबे पर तोबड़तोड़ फायरिंग

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक ढाबे पर आधा दर्जन युवकों ने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। बसपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार के इस ढाबे पर तोड़फोड़ और फायरिंग की गई। वारदात के पीछे बुधवार रात खाने के पैसे न देने का विवाद बताया गया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार और लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाईपास पर बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के रिश्तेदार यशपाल सिंह का ढाबा है। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे कुछ युवक ढाबे पर आए थे। खाना खाने के बाद ये युवक बिना पैसे दिए जाने लगे। ढाबा संचालक ने एक वेटर को उनके पास पैसे लेने भेजा तो वे युवक कार में बैठ चुके थे। वेटर ने कार की खिड़की का शीशा खटखटाकर पैसे मांगे तो युवक ने कार चला दी, जिससे वेटर काफी दूर तक कार के साथ घिसटता चला गया। जिस पर ढाबे के अन्य लोगों ने कार पर पत्थर फेंके तो युवक अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइक और एक आई-20 कार से आधा दर्जन युवक ढाबे पर पहुंचे। इनके हाथ में पिस्टल, डंडे आदि हथियार थे। तड़के हुए विवाद का बदला लेने के लिए इन युवकों ने ढाबे पर तोड़फोड़ और पिस्टल से फायरिंग की। ढाबा मालिक के बेटे की कनपटी पर तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसने रसोई में घुसकर जान बचाई। हमलावर ढाबे से दस हजार रुपये, टॉफी के डिब्बे और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगदड़ मची तो जान बचाकर भागे

Come into the car and blow up the feast, firing for money demand
मौके पर पहुंचे बसपा के पूर्व विधायक

जिस वक्त ढाबे पर वारदात हुई, वहां कई ग्राहक बैठे थे। गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ ग्राहक तो कुर्सियों के नीचे दुबक गए जबकि कुछ ने भागकर जान बचाई। एक दो महिलाएं भी वहां थीं। 

यह दिनदहाड़े गुंडई
रिश्तेदार के ढाबे पर घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि दिनदहाडे़ इस तरह की गुंडई हो रही है। उन्होंने हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग की। इंस्पेक्टर ने कहा कि कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार ढाबा संचालक की तहरीर और ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वेदव्यासपुरी निवासी हर्षित यादव, एल ब्लॉक निवासी आकाश सिरोही, अनुभव पर नामजद जबकि दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फुटेज में आई-20 कार आकाश की बताई गई, जिसके घर दबिश दी गई। आकाश के न मिलने पर घर से आई-20 कार और लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त है। इनमें से दो युवक किसी कालेज के छात्र हैं। एक आरोपी का भाई परतापुर के एक मर्डर केस में भी आरोपी है। इस पूरे प्रकरण का खुलासा शुक्रवार को प्रेस वार्ता में होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed