{"_id":"6ad0d25f350a1633ec094eb5","slug":"colonel-ck-nayudu-trophy-up-vs-maharashtra-match-called-off-due-to-rain-here-are-the-scores-for-both-teams-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: बारिश के कारण रद हुआ यूपी और महाराष्ट्र का मैच, ये रहा दोनों टीमों का स्कोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: बारिश के कारण रद हुआ यूपी और महाराष्ट्र का मैच, ये रहा दोनों टीमों का स्कोर
Thu, 15 Oct 2026 06:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:47 PM IST
सार
Meerut News: यूपी और महाराष्ट्र के बीच मैच के पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंतिम एवं चौथे दिन भी खेल नहीं हो सका। इस कारण अंपायरों ने मैच रद कर दिया। दोनों टीमों के एक-एक अंक मिला।
विज्ञापन
दिन में छा गया अंधेरा। बारिश के साथ गिरे ओले। मैच रद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में यूपी और महाराष्ट्र अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में चौथे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। इस कारण मैच रेफरी की ओर से मैच को रद कर दिया गया। दोनों टीम को एक-एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
मैच के चौथे दिन सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई। इस कारण बृहस्पतिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लगभग दो से तीन घंटे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी तो मैच रेफरी फिरोज गयाज, अंपायर निखिल मेनन और कृष्णेंदु पाल ने मैच को रद करने का निर्णय लिया। अंत में दोनों टीम के खिलाड़ी वापस होटल लौट गए। मैच रेफरी की ओर से दोनों टीमों को एक-एक अंक देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश को अपने आगामी मैच में शानदार प्रदर्शर कर अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। इन अंकों के आधार पर ही टीम टूर्नामेंट में बढ़त बना सकती है।
विक्टोरिया पार्क मैदान में दोनों टीम के बीच सोमवार से चार दिवसीय मैच की शुरुआत होनी थी। पहले दिन 12 अक्तूबर को भी बारिश के कारण मैदान गीला रहा और कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
विक्टोरिया पार्क मैदान में दोनों टीम के बीच सोमवार से चार दिवसीय मैच की शुरुआत होनी थी। पहले दिन 12 अक्तूबर को भी बारिश के कारण मैदान गीला रहा और कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
मंगलवार 13 अक्तूबर को मैच शुरू हुआ। इसमें महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 351 रन बनाए। यूपी की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुल 85 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए। मैच के आयोजन में एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान, संजय रस्तोगी, आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश गोयल, आकाश, मयंका आदि का विशेष योगदान रहा।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: कलियर के होटल में जाकर यूट्यूबर ने की आत्महत्या, प्रेमी के साथ चली गई थी बीवी, तभी से था परेशान
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: कलियर के होटल में जाकर यूट्यूबर ने की आत्महत्या, प्रेमी के साथ चली गई थी बीवी, तभी से था परेशान