फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   college canteen me bhare saus aur chowmin ke sample

कॉलेज कैंटीन से भरे सॉस-चाऊमीन के सैंपल

Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
college canteen me bhare saus aur chowmin ke sample
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार दोपहर आरजी डिग्री कॉलेज में कैंटीन का निरीक्षण किया। वहां से सॉस और चाऊमीन के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार ने बताया कि सॉस में रंग मिला हुआ प्रतीत हो रहा था, जबकि चाऊमीन में अजीनोमोटो (केमिकल) मिले होने की आशंका है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है। फिलहाल कैंटीन को बंद रखने के लिए कहा गया है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को फिर एफएसडीए की टीम इसका निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि एफएसडीए की टीम शासन के निर्देश पर अभियान चला रही है। इसके तहत स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों में चल रही कैंटीन का निरीक्षण करना है। सैंपल लेकर जांच करानी है कि खाद्य पदार्थों में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही थी कैंटीन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कैंटीन का एफएसडीए से लाइसेंस नहीं लिया गया है। यह करीब डेढ़ साल से संचालित हो रही थी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को भी नोटिस भेजा जाएगा कि उन्होंने बिना लाइसेंस चलाई जा रही कैंटीन को अपने परिसर में संचालित करने की अनुमति क्यों दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का कराया जाएगा पालन
मैं कॉलेज में ही थी, मगर एफएसडीए की टीम मुझसे नहीं मिली। इस संबंध में जानकारी की जाएगी। अगर कैंटीन संचालक के पास एफएसडीए से लाइसेंस नहीं है तो इसका अनुपालन कराया जाएगा।

अर्चना शर्मा, प्रधानाचार्य, आरजी डिग्री कॉलेज

राजकीय बाल गृह का किचन मिला चकाचक
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल गृह के किचन का भी निरीक्षण किया, मगर वहां सब ठीक मिला। साफ-सफाई थी। खाने के बर्तन अच्छे थे और मसाले भी ब्रांडेड थे। वहां से सैंपल नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed