फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold starts in winter, coldest in Monday season

सोमवार सीजन में सबसे ठंडा दिन

Tue, 15 Dec 2020 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cold starts in winter, coldest in Monday season
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। सोमवार का दिन सीजन में सबसे ठंडा रहा। सुबह के समय घने कोहरे के चलते सूर्य देवता दोपहर में थोड़ी देर के लिए निकले और फिर बादलों में छिप गए। सर्दी का सितम अभी और बढे़गा। एक सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। सुबह नौ बजे तक कोहरा तो हट गया, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में शीतलहर के चलने से मौसम और सर्द हो रहा था। शाम को फिर से जल्दी सूरज ढल गया और धुंध छा गई। हवाओं के चलने से सर्दी का अहसास और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति दिन में 6 से 8 किमी प्रति घंटे की रही। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .3 डिग्री व रात के तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि बारिश के बाद ठंड बढ़ी है। सुबह के समय कोहरा का असर कम होगा, लेकिन रात का तापमान लगातार गिरेगा। रात का तापमान 17-18 दिसंबर तक 3 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
9 27.4 9.6
10 27.8 11.2
11 23.4 12.4
12 18.2 12.4
13 17.4 11.6
14 17.4 8.0
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने के साथ मौसम बदल रहा है। वहां से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ रही है। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का दौर और बढे़गा।

ठंड से बचाव के ये करें उपाय
गर्म कपड़े पहनकर रहें।
कमरे का तापमान सामान्य रखें।
घर में स्लीपर के साथ मौजे पहनकर रखें।
पैरों की मालिश कर सर्दी से बचें।
सर्दी, खासी व बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
दिन में चार बार गर्म पानी पीएं।
रात में गर्म दूध में हल्दी डालकर पीएं।
मेरठ का एक्यूआई 149 पर पहुंचा
मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 149 पर पहुंच गया है। बारिश के बाद से शहर की हवा स्वच्छ हो रही है। सोमवार को गंगानगर का एक्यूआई 104, जयभीमनगर और पल्लवुपरम का 171 रहा और तेजगढ़ी 115 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed