फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold is increasing heartbeat... keep affinity with heart

Meerut News: ठंड बढ़ा रही धड़कन... दिल से रखें अपनापन

Sun, 18 Dec 2022 09:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

दिल के मरीज तुरंत आलस छोड़ दे और अपने दिल की सेहत का ख्याल रखें। थोड़ा व्यायाम और 6 घंटे की आरामदायक नींद आपको दिल की बीमारियों से बचा सकती है।

विज्ञापन
Cold is increasing heartbeat... keep affinity with heart
दीपावली में हृदय रोगी रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock

विस्तार

अगर आपको दिल की बीमारी है तो आलस छोड़ दें और अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सुबह और रात में ठंड बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पिछले तीन सप्ताह से हर सप्ताह तीन हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जबकि इससे पहले यह संख्या 1500 से 2000 चल रही थी। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में हर दिन हल्का व्यायाम करें। कम से कम 6 घंटे की गहरी नींद लें। डॉक्टर के संपर्क में रहें। रक्तचाप, दिल की धड़कन और ऑक्सीजन की की जांच करते या कराते रहें।
विज्ञापन


वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहनियां संकरी हो जाती हैं और दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उनके लिए यह मौसम खासा खतरनाक होता है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सर्दियों में हार्ट अटैक के मुकाबले हार्ट फेल का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में सांस फूलने की शिकायत को इस मौसम में बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सांस फूलने की परेशानी फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है।

ठंड में क्यों बढ़ता है रक्तचाप
शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। इससे भी रक्त का दाब बढ़ जाता है
रक्तदाब बढ़ने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है
शरीर में कैटेकोलामिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो धड़कनों को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है
रक्त के संचरण के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है

बढ़े रक्तचाप पर ऐसे करें काबू
मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होने पर अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें
संतुलित पोषक और ताजा भोजन खाएं
अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें, क्योंकि ये शरीर से ऊष्मा को तेजी से बाहर निकालते हैं

ऐसे करें बचाव
दिल से संबंधित किसी समस्या से बचने के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच करें या करवाएं
शरीर का वजन न बढ़ने दें
तनाव को दिमाग पर हावी न होने दें
मौसमी फल और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं
पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें
थोड़ी देर गुनगुनी धूप का आनंद लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed