{"_id":"61fd872c0dc6e51f61174e7f","slug":"cold-continue-in-meerut-meerut-news-mrt5758382156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान लुढ़का, ठंड से ठहरी जिंदगी, हवा की सेहत में भी हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान लुढ़का, ठंड से ठहरी जिंदगी, हवा की सेहत में भी हुआ सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से ठहरी जिंदगी, हवा की सेहत में हुआ सुधार
मोदीपुरम (मेरठ)। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर जमकर हिमपात हो रहा है। इस कारण मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, बारिश होने से हवा की सेहत में भी सुधार हुआ है।
जनवरी माह के बाद फरवरी में भी बारिश का दौर जारी है। फरवरी के पहले सप्ताह में दो दिन तेज धूप के बाद पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण फिर से मौसम बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 13 डिग्री पर पहुंच गया। ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। धूप न निकलने के कारण कई जगहों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बृहस्पतिवार देर रात तेज बारिश के बाद शुुुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आज से कोहरा और दो दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 7.7 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बारिश होने से महानगर समेत एनसीआर क्षेत्र की हवा की सेहत में सुधार हुआ है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 127 रहा।