फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coach is not found, senior players are preparing

कोच नहीं मिला तो सीनियर खिलाड़ी करा रहे तैयारी

Sun, 13 Oct 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
coach is not found, senior players are preparing
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नए सत्र में तीरंदाजी खेल के लिए कोच नहीं मिला है। स्टेडियम में अभ्यास के लिए आ रहे 25 खिलाड़ियों ने अब सीनियर खिलाड़ी को ही खेवनहार बना लिया है। कोच न मिलने से खिलाड़ी परेशान हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार खेलों में युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए भले ही फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया खेलो जैसी योजनाएं लागू कर चुकी हो, लेकिन जमीनी हकीकत नाजुक है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पिछले सत्र में तीरंदाजी के लिए विश्वविद्यालय की खिलाड़ी नेहा को अंशकालिक कोच बनाया गया था। खेल विभाग के नए नियमों में विवि के खिलाड़ी और 25 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों कोच नहीं बनने का सर्कुलर जारी हो गया। इसके बाद नेहा कोच नहीं बन सकी। इसके अलावा मेरठ स्टेडियम से एक भी नाम कोच बनने के लिए लखनऊ नहीं गया। इस कारण कैलाश प्रकाश स्टेडियम को कोच नहीं मिल पाया। छह महीने से बालिका व बालक वर्ग के खिलाड़ी बिना कोच के ही अभ्यास कर रहे हैं। अब खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ी अमित सरायवाल को कोच बनाकर अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-----------------
हर दिन महत्वपूर्ण
माधवपुरम निवासी 18 वर्षीय इशिका राज्य स्तरीय स्कूल में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। स्टेडियम में कई महीनों से अभ्यास करने आ रही हैं। इशिका ने बताया अभ्यास के लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में बनाया कोच
खरदौनी निवासी 19 वर्षीय तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी दानिश चौहान ने कहा कई नए खिलाड़ी स्टेडियम में आ रहे हैं। खिलाड़ी घर न बैठें इसलिए सीनियर खिलाड़ी को कोच बनाया गया है।
बिना कोच अभ्यास मुश्किल
मूल रूप से सहारनपुर निवासी 28 वर्षीय गीता ने बताया दो महीन से अभ्यास कर रही है। सीनियर खिलाड़ी अमित सरायवाल को कोच मानकर अभ्यास कर रहे हैं।
कोच बहुत जरूरी
सहारनपुर निवासी 25 वर्षीय अनीता दो बार नेशनल खेल चुकी हैं। सहारनपुर से इसीलिए मेरठ आई कि सुविधा मिलेगी, लेकिन यहां भी हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। अभ्यास के लिए सीनियर खिलाड़ी को कोच बनाना ही सही है।

-----------------
वर्जन...
अधिकारियों को कराया अवगत
तीरंदाजी खिलाड़ियों ने कोच को लेकर समस्या बताई है। समस्या का समाधान लखनऊ खेल विभाग के पास ही है। समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही समाधान होगा। - आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed