फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO siege on the arrest of attackers

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर सीओ का घेराव

Sun, 26 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
CO siege on the arrest of attackers
मेरठ में यूनिवर्सिटी के सामने छात्र को गोली मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को ल
मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्र विश्वास भारत चिकारा उर्फ वीशु को गोली मारने के मामले में शनिवार को छात्रों ने सीओ सिविल लाइन का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपी अंशुल गुर्जर को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस गोली मारने वाली फुटेज को छिपा रही है। छात्रों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही।
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के खानपुर गांव निवासी शिक्षक नेता रवि भारत चिकारा के बेटे विश्वास को बृहस्पतिवार विश्वविद्यालय के गेट पर गोली मार दी थी। इस मामले में मेडिकल थाना पुलिस ने रोबिन गुर्जर को शनिवार को जेल भेज दिया। नामजद मुख्य आरोपी अंशुल गुर्जर, भरत और अभिषेक अभी फरार है। इस वारदात को लेकर छात्रों में आक्रोश है। विश्वास के पिता रविभारत चिकारा, छात्रनेता संदीप चौधरी, अनुराग चौधरी, विराट चौधरी, सरबजीत, सोनी, हनी, अभिषेक समेत दर्जनों छात्र सीओ सिविल लाइन के ऑफिस मोहनपुरी में पहुंचे। छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस इस वारदात में खेल करने का प्रयास कर रही है। छात्रों का कहना है कि आरोपियों को बचाने के लिए एक नेता पुलिस से सिफारिश कर रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अंशुल गुर्जर के पक्ष में बैठक
मेरठ। सीसीएसयू के गेट पर छात्र विश्वास भारत चिकारा उर्फ वीशू को गोली मारने के मामले में शनिवार को फफूंडा में मीटिंग हुई। इस घटना में फफूंडा निवासी अंशुल गुर्जर और अन्य नामजद हुए थे। इस मीटिंग में आसपास के गांवों के लोगों के अलावा विधायक सोमेंद्र तोमर भी पहुंचे। कहा कि अंशुल निर्दोष है। नामजद आरोपी के घर पर हुई पंचायत के बारे में पुलिस ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed