{"_id":"5c36e638bdec2256e37bd3fd","slug":"co-in-meerut-scolded-sp-workers-after-they-make-rucks-on-his-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं को सीओ ऑफिस में नोंकझोंक करना पड़ा महंगा, लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं को सीओ ऑफिस में नोंकझोंक करना पड़ा महंगा, लगी फटकार
Thu, 10 Jan 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ताओं को बुधवार को सीओ ऑफिस में नोंकझोंक करना महंगा पड़ गया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस डकैती के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और मौके से बरामद बाइक को भी पुलिस ने गायब कर दिया है। इन आरोपों से सीओ कोतवाली भड़क गए और सपा कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई।
सपा कार्यकर्ता आदिल सिद्दकी की बहन के घर नौ अक्तूबर 2018 को ताज गार्डन में डकैती पड़ी थी। जिसमें भीड़ ने घेराबंदी कर मौके से तीन बदमाशों का पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके से एक युवक की बाइक भी बरामद की थी। दो आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था। डकैती के मामले में नदीम, हारून, कासिम, मोनू और नफीस जेल जा चुके हैं।

Trending Videos
बुधवार को सपा कार्यकर्ता आदिल सिद्दकी कार्यकर्ताओं के साथ सीओ कोतवाली के ऑफिस में पहुंचे और कहा कि तीन माह बीत गये और पुलिस फरार मुल्जिम नहीं पकड़ सकी। जिस बाइक को पुलिस को सौंपा था वह भी थाने से गायब है।
इस पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि पांच बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ के समझाने के बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान सरताज, नदीम, सरफराज, शहनवाज और अन्य रहे।

थाने से गायब हुई बदमाशों की बाइक
घटना के वक्त जब पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था तो पुलिस को मौके से एक बाइक भी बरामद हुई थी। लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस ने बाइक को लेकर पूरा खेल कर दिया था। बदमाशों की बाइक को एफआरआई में शामिल नहीं किया था।
बाद में बाइक को भी सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में भी सपा कार्यकर्ताओं ने सीओ से शिकायत की है। सीओ का कहना है कि बाइक को लेकर जांच बैठा दी गई है जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि वादी पक्ष ने ही एफआईआर में बाइक नहीं लिखवाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/