यूपी: आज से 'प्रेरणा' एप पर तय होगी शिक्षकों की जवाबदेही, मुख्यमंत्री योगी करेंगे लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर मीड डे मिल तक निगरानी के लिए तैयार प्रेरणा एप और प्रेरणा वेब पोर्टल लॉन्च करेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शिक्षकों को प्रेरणा एप के जरिए स्कूल में उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्हें बच्चों के साथ सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करना होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन रंजन मिश्र ने कहा कि प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक भ्रांतियां फैला रहे हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। यह केवल उनकी समस्या के समाधान के लिए एप बनाया जा रहा है। जिससे की उन्हें किसी भी तरह से परेशनी न हो।
यह भी पढ़े: अमर उजाला की खबर का असर, मामले की लखनऊ तक गूंज, राज्यमंत्री ने बैठाई जांच और दी चेतावनी
बीएसए ने बताया कि बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेरणा एप को लॉन्च करेंगे। जिसके बाद एप को सभी विद्यालयों में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से शिक्षकों की गोपनीयता भंग नहीं होगी।
यह शिक्षकों के लिए फायदा पहुंचाएगा। कोई भी शिकायत करनी है तो एप पर अपलोड करेंगे। जिसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक के डेसबोर्ड शिक्षकों की शिकायत पहुंच जाएगी। जिसका समाधान होगा।
यह भी पढ़े: नकली पेट्रोल-डीजल मामले में फिर बड़ा खुलासा, नितिन जैन गिरफ्तार, ऐसे सप्लाई होता था तेल
विद्यालय स्तर की समस्याओं का भी एप के माध्यम से शिकायत कराया जाएगा। शिक्षकों के आस्वस्थ किया किसी भी तरह की गोपनीयता भंग नहीं होगी न ही डाटा चोरी होगा। अपील की जिले के शिक्षकों को एप से इतना डरने के लिए नहीं है, इससे फायदा पहुंचेगा। वहीं मानव संपदा पोर्टल पर 95 शिक्षक और कर्मचारियों के डाटा अपलोड कर दिया गया है। जो जिले के उपलब्धी है। यह पोर्टल भी शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा।