फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi ordered of Baghpat police officers for kawar yatra and CCTV camera will be get in the city

कांवड़ यात्रा: सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंस कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 05 Jul 2019 03:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi ordered of Baghpat police officers for kawar yatra and CCTV camera will be get in the city
सीएम योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। जिले को पुलिस ने पांच जोन व 12 सेक्टर में बांटा है। अति संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे औैर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। पांच अस्थायी पुलिस चौकी खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस कर पुलिस अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


सावन महाशिवरात्रि पर्व 30 जुलाई को मनाया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लाखों शिव भक्त कांवड़ लेकर जनपद से गुजरते हैं। वहीं पुरा गांव के परशु रामेश्वर मंदिर में भी कई लाख शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी। जनपद को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा है। परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में 73 प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी तैनात होंगे। 30 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी होगी। पुलिस ने मंदिर परिसर को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा है। पुलिस ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। मंदिर में 27 से 31 जुलाई तक कांवड़ मेला चलेगा। 
विज्ञापन


एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से शिव भक्त कांवड़ियां जनपद में एंट्री करते हैं। कांवड़ मार्ग पर बरनावा, शहाजहांपुर, चिरचिटा, कैड़वा, शेखपुरा में अस्थायी पुलिस चौकी खोलीं जाएंगी। कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह एवं सभी सीओ से वार्ता की। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देने, उनकी सुरक्षा करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मी 24 घंटे कांवड़ मार्गों पर गश्त करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मार्गों पर लगने वाले शिविर बिना अनुमति के नहीं लगने दिए जाएंगे। शिविर में भजनों के अलावा कोई भी गाना डीजे पर नहीं बचेगा। डीजे तेज आवाज में नहीं बजने चाहिए। यदि कोई तेज आवाज में डीजे बजाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। यदि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी एसपी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कांवड़ मार्ग पर छह प्वाइंट अतिसंवेदनशील है। इन प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में 10 जगह सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। दाहा, बिजरौल, बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, निवाड़ा चैक पोस्ट, गौरीपुरी मोड़ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

कांवड़ियों पर हैलीकाप्टर से होगी पुष्प वर्षा
इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस के अधिकारी हैलीकाप्टर की मदद से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। पुलिस अफसर पुरा में परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों पर भी फूल बरसाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed