चलो रे मन नदिया तीर..., मुख्यमंत्री योगी की गंगा यात्रा की मेजबानी को ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री आज बिजनौर के सबलगढ़ से गंगा बैराज पर गंगा पूजन और आरती कर भव्य गंगा यात्रा की शुरूआत करेंगे। गंगा यात्रा दोपहर दो बजे मुजफ्फरनगर के गंगा बैराज पर पहुंचेगी। यहां सीएम योगी तीन बजे रामराज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा के स्वागत के लिए ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर तैयार है। हर तरफ भव्यता है। अद् भुत छटा बिखरी नजर आ रही है। हर मन को हस्तिनापुर अपनी तरफ लुभा रहा है। बिजनौर से शुरू होने वाली गंगा यात्रा कई कस्बों, गांवों से होती हुई शाम को हस्तिनापुर पहुंचेगी।
मेरठ जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही रामराज में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। मेरठ प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जगह-जगह पोस्टर, होर्डिंग, बैनर और भगवा द्वार बनाए जा रहे हैं।
बिजनौर से शुरू होने वाली इस गंगा यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रदेश भर से विभिन्न मंत्रियों और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। फिलहाल मुख्यमंत्री की आगमन का इंतजार में बिजनौर की जनता उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि पश्चिमी यूपी में अचानक मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का आगमन प्रभावित हो सकता है।
गंगा यात्रा के दौरान ऐतिहासिक नगरी में मुख्यमंत्री का आगमन होगा। सीएम योगी के इस दौरे से यहां के लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि योगी बाबा के आने से हस्तिनापुर श्राप से मुक्त हो जाए और अपने पुराने वैभव को प्राप्त कर ले।
मंगलवार को डिप्टी सीएम करेंगे गंगा आरती
गंगा यात्रा में प्रदेश के 56 मंत्री लगाए गए हैं। आज जहां मुख्यमंत्री गंगा आरती के साथ बिजनौर से यात्रा शुरू करेंगे तो 28 जनवरी को मखदूमपुर गंगा घाट पर गंगा आरती करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा यात्रा की अगुवाई कर गढ़मुक्तेश्वर तक जाएंगे।