फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi adityanath visit in saharanpur

लोकसभा चुनाव के लिए योगी ने भाजपाइयों को दिया चुनावी मंत्र, बोले कोई चूक न करें कार्यकर्ता

Sun, 30 Sep 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath visit in saharanpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपाइयों को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का चुनावी मंत्र फूंकने सहारनपुर पहुंच चुके हैं। योगी यहां साढ़े चार घंटे तक सहारनपुर सहित, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। योगी के इस खास दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन

कहा सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

योगी आदित्यनाथ ने बैठक में पहुंचकर दीप प्रज्जवलन किया इसके बाद लोकसभा समीति की बैठक शुरू हुई। जिसमें योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता किसी भी तरह की चूक न करें। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओंं को घर-घर तक पहुंचाना अपनी जिम्मेदारी समझें।

एसी हाल में साढ़े तीन सौ कुर्सी
पीएनटी सेंटर के एसी हाल में करीब साढ़े तीन सौ के करीब कुर्सियां हैं। इसके अलावा आगे सोफे रखे गए हैं। मंच में पांच कुर्सियां रखी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप ने बताया कि पहले सत्र में चारों जिलों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे सत्रों में मोर्चो के अध्यक्ष के अलावा विधानसभा प्रभारी आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों सत्रों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की तरफ से रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के लिए 120 मीटर की ईंटों की सड़क तैयार की गई है। दिन भर सड़क बनाने का काम चलता रहा। इसमें करीब एक लाख के करीब नई ईंटें लगने का अनुमान है। 

रिसोर्ट के आखिरी हिस्से में बनाए कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए मिट्टी की सड़क थी। सम्मान समारोह के लिए अलग से मंच बनाया गया है। करीब छह सौ किसानों के बैठने का इंतजाम किया गया है। यहां भाजपा समर्थित किसानों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम में यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएनटी सेंटर में होने वाली बैठक को लेकर पुलिस ने पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके तहत पीएनटी सेंटर गेट नंबर दो प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सड़क के बराबर में खाली पड़े स्थान पर दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। चार पहिया वाहनों की पार्किंग प्रेक्षागृह के पीछे क्रीड़ा स्थल पर होगी।ड्यूटी में लगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रवेश भी गेट नंबर दो से होगा।

इनके वाहनों वाहनों की पार्किंग भी प्रेक्षागृह के पीछे क्रीड़ा स्थल पर होगी। गेट नंबर एक सिर्फ वीआईपी आवागमन के लिए होगा। जूरी रिसॉर्ट में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए पार्किंग व्यवस्था अंबाला रोड पर सीमेंट गोदाम पास बने अहाते में होगी। सरसावा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सागर रत्ना बैंक्वेट हाल में होगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed