फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath seeks approval from aviation minister for air flight from Meerut

सीएम ने मेरठ से हवाई उड़ान के लिए विमानन मंत्री से मांगी मंजूरी, विकास कार्य शुरू करने का किया अनुरोध

Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2020 11:33 PM IST
सार

  • - मेरठ एयरपोर्ट के लिए विकास कार्य शुरू करने का किया अनुरोध
  • - एयरपोर्ट के लिए जिला प्रशासन कर चुका है सभी प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath seeks approval from aviation minister for air flight from Meerut
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभी मेरठ से हवाई उड़ान की उम्मीद जिंदा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय नगर विमानन मंत्री हरदीप पुरी से मेरठ में भी एयरपोर्ट के लिए विकास कार्य कराए जाने के लिए कहा है। गुरुवार को  एयरपोर्ट के संबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में यह बात सामने रखी गईं। जिससे साफ है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में मेरठ से हवाई उड़ान शामिल है। 

विज्ञापन


पिछले लगभग 10 वर्षों से मेरठ में परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी से हवाई उड़ान का प्लान तैयार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक यह प्लान धरातल पर नहीं उतरा है। हालांकि, पिछले दिनों कई बार प्रदेश सरकार के विशेष सचिव ने मेरठ आकर जमीन का ब्योरा तैयार करने के निर्देश एमडीए और प्रशासन को दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को भी सुपर इंपोज प्लान जिला प्रशासन द्वारा भेजा जा चुका है। एएआई ने उसकी जांच की जिम्मेदारी प्लानिंग सेक्शन को सौंपी थी। अब प्लानिंग सेक्शन अगर उस प्लान पर अपनी मुहर लगा देता है तो मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के लिए 72 सीटर विमान उड़ान भर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर इंपोज प्लान में यह भेजा गया 
इस प्लान में सरकार के पास कितनी जमीन उपलब्ध है। इसके अलावा कितनी जमीन वन विभाग, एमडीए व अन्य सरकारी विभागों की है तथा किसानों की कितनी जमीन लेने की जरूरत होगी। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई थी। शासन से रिपोर्ट को अनुमति मिलने के बाद एएआई को भेजी गई थी, जिससे जमीन की उपलब्धता पर पूरा ड्राफ्ट तैयार हो सके।

2600 मीटर लंबे रनवे की जरूरत
अभी मौके पर हवाई पट्टी 120 मीटर चौड़ी है। इसे 200 मीटर चौड़ा और 2600 मीटर लंबा बनाना होगा। जो सुपर इंपोज प्लान तैयार किया गया है उसमें यही रिपोर्ट दी गई है कि एमडीए, वन विभाग की जमीनों से यह काम पूरा हो सकता है। वहीं, कुछ जमीन किसानों से ली जा सकती है। 

अभी तक यह प्रक्रिया हो चुकी, लेकिन अटका है मामला
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मेरठ में हवाई उड़ान की संभावनाओं में तेजी आई थी। एएआई ने मेरठ सहित देश के 134 हवाई रूटों पर उड़ान के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे। जिसमें मेरठ-लखनऊ-इलाहाबाद के लिए गुरुग्राम की एयरलाइंस कंपनी जूम एयर ने सिंगल बोली लगाई थी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बिड को स्वीकार कर जूम एयर के प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय भेजा। इसके बाद जूम एयर को लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी हुआ, लेकिन विकास कार्य पूरे न हो पाने के कारण हवाई उड़ान की उम्मीदें धूमिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed