फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM yogi adityanath launch expansion of Ramala sugar Mill today in Baghpat

बागपत: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमाला मिल के विस्तारीकरण का किया शुभारंभ

Mon, 04 Nov 2019 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath launch expansion of Ramala sugar Mill today in Baghpat
yogi aaditynath - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत में रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण का शुभारंभ करने पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी ने हवन में आहुति देकर इसका शुभारंभ किया। 
विज्ञापन



सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां हवन में आहुति देने के बाद जनपद की जनता को संबोधन करते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण होने से अगले 30 सालों तक बागपत के किसान कहीं नहीं भटकेंगे। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के पीएम के अभियान से जुड़कर काम कर रही है। 
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं अब युवा खुशहाल है। भाई-भतीजावाद की परंपरा खत्म की, हमारी 23 करोड़ जनता के हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता, अपराध किया जिसने भी उसे अपना विकल्प ढूंढ लेना चाहिए कहां जाना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि चौधरी चरण सिंह ही किसानों के मसीहा थे, सरकारों ने किसानों की आवाज को अनसुना किया गया, सरदार पटेल और बाबा भीमराव जो चाहते थे जो 70 साल में नही हुआ वो प्रधानमंत्री ने 370 हटाकर कर दिया। सीएम ने कहा-भारत की धरती पर आतंकवाद, अलगावाद, भ्रस्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है

सीएम ने कहा-370 की आड़ में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी निशाना बना रहे थे, जम्मू और लद्दाख में संविधान लागू किया पाकिस्तान को बता दिया कि मांद में घुसकर मरेंगे और सेना काश्मीर में यही कर रही है। इस दौरान सीएम योगी ने हरिद्वार कुंभ से पहले गंग नहर की पटरी को डबल करने की घोषणा भी की। 
 

CM yogi adityanath launch expansion of Ramala sugar Mill today in Baghpat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल रमाला का उद्घाटन वर्ष 1978-79 में भव्य तरीके से कराया गया था। 40 साल बाद मिल की पेराई क्षमता दोगुनी हुई है। चीनी मिल को शामली और बागपत जिले के 43 गांवों के 18 हजार से अधिक किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। भाजपा सरकार ने 403 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया है। 

1978-79 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास, तत्कालीन गृहमंत्री चौधरी चरण सिंह और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवी लाल ने रमाला चीनी मिल का शुभारंभ किया था। पेराई क्षमता कम होने के कारण बाद के सालों में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

गन्ने का रकबा बढ़ा तो परेशानी और बढ़ी। चीनी मिल प्रदेश में सबसे अधिक देरी से पेराई करती थी। पहले मिल 27500 क्विंटल गन्ने की पेराई रोज करती थी, अब इसकी क्षमता 50 हजार क्विंटल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed