Mission 2024: क्रांतिधरा से खूब गरजे CM योगी, विपक्ष पर किया हमला, बोले- PM मोदी ने कराए नए भारत के दर्शन
Lok Sabha Election 2024 : सीएम योगी ने क्रांतिधरा मेरठ से विपक्ष पर तीखा तंज सकते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें नए भारत के दर्शन कराए हैं।
विस्तार
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद कर दिया है। पीएम मोदी की रैली का नाम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह रखा गया है। पीएम मोदी की रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें एक नए भारत का दर्शन कराया है।
उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मेरठ की भूमि को चुना है। मेरठ को इतनी सारी सौगातें दीं हैं। सीएम योगी ने कहा कि रैपिड रेल हो या रोड की कनेक्टिविटी हो। चाहे वह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिर्टी हो या फिर ओडीओपी हो। पीएम मोदी ने हर दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब करोड़ों गरीबों को आवास, राशन और रोजगार की गारंटी देना है।
कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। पीएम मोदी मात्र सपने नहीं बुनते बल्कि मोदी हकीकत बुनते हैं, इसीलिए तो बार-बार लोग मोदी को चुनते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक
सीएम योगी ने कहा कि कल ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानों का जो सम्मान किया है। इसके लिए पूरा देश कृतज्ञता प्रकट करता है। उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का अभिवादन किया।
यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Rally Live: PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, मंच से कांग्रेस और केजरीवाल पर कसे तंज