{"_id":"594ac11c4f1c1b124e8b4791","slug":"clouds-make-yog-contineous-rainfaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बादलों के योग से झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बादलों के योग से झमाझम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बादलों के योग से झमाझम बारिश हुई। बुधवार दोपहर करीब दो घंटे जमकर बदरा बरसे और 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार आधी रात को भी शहर और देहात के कुछ हिस्सों में 12.6 मिमी बारिश हुई। इस प्री मानसून बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी दो दिन और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच उमस भी गर्मी का अहसास कराएगी।
विज्ञापन
जून में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
जून माह के इन 21 दिनों में बुधवार दोपहर तक 90.1 मिमी प्री मानसून बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम केंद्र के अनुसार 19 जून से पहले जून माह में 8.1 मिमी बारिश हो चुकी थी। 19 जून की आधी रात से 20 जून की दोपहर तक 42 मिमी बारिश हुई तो 20 जून की आधी रात 12.6 मिमी बारिश। 21 जून यानी बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर घने बादल छा गए। गरज के बाद तेज बारिश शुरू हुई जो करीब दो घंटे तक 28 मिमी पड़ी। जून माह में प्री मानसून बारिश पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। हालांकि शहर की अपेक्षा देहात में बारिश कम रही।
विज्ञापन
मौसम ने दिया साथ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच मंगलवार दोपहर हुई बारिश से शहर के कई मैदानों में जलभराव हो गया था। जिसके चलते कई योग स्थल शिफ्ट भी करने पड़े। अंदेशा था कि कहीं बुधवार सुबह से बारिश न हो जाए। लेकिन मौसम ने भी पूरा साथ दिया। दोपहर दो बजे से पहले तक उमस और गर्मी ने परेशान किया। लेकिन उसके बाद बादलों का झमाझम बारिश का योग बना।
विज्ञापन
लेकिन पारा नहीं गिरा
हैरानी की बात यह है कि मौसम के इस बदलाव में तापमान गिरने के बजाय और बढ़ गया। मौसम केंद्र पर 24 घंटे में दो बार दोपहर 2-3 बजे और आधी रात 1 से 3 बजे के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है। मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.3 डिग्री और रात के तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैज्ञानिकों ने बारिश के बावजूद तापमान बढ़ने का कारण उमस बताया है।
अच्छे मानसून के संकेत
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि जून में अब तक हुई 90.7 मिमी बारिश अच्छे मानसून के संकेत हैं। प्री मानसून बारिश ही 10 सालों में सबसे अधिक हो रही है। 22 और 23 जून को हल्की बारिश और 26 और 27 जून को वेस्ट यूपी में तेज बारिश होने की संभावना है। दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।