फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cloud run in the sky but not for rain

आसमान में कभी धूप कभी बादलों का रहा डेरा

Thu, 22 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
cloud run in the sky but not for rain
बिना बरसे लौटे बदरा, 25 जुलाई तक साफ रहेगा मौसम
विज्ञापन

मोदीपुरम। दो दिन तक बारिश के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज कई बार बदला। कई बार बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए। तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। 25 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना है। तीन दिनों में 204 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 25 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा रही। बारिश 27.8 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तक जुलाई में 204 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश 209 मिमी होनी चाहिए। 25 जुलाई के बाद बारिश के फिर आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई स्तर में हुई बढ़ोतरी
मेरठ का एक्यूआई 62, बागपत 71, गाजियाबाद का 80 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 73 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed