फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cloud of crisis at 50 seats of MBBS

एमबीबीएस की 50 सीटों पर संकट के बादल

Sun, 19 May 2019 03:47 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 19 May 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
Cloud of crisis at 50 seats of MBBS
मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। एमसीआई के मानकों पर खरे न उतरने के कारण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एमसीआई के सामने सुधार के सुबूत पेश कर उसे मनाने में जुटा है। इसके लिए खुद प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता समेत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की टीम शुक्रवार को एमसीआई गए। एमसीआई ने इन्हें मंगलवार तक प्रमुख सचिव और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का हलफनामा देने के लिए कहा है।  वहीं मेडिकल कॉलेज में जून से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

 मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पहले 100 सीटें थीं। इन्हें बढ़ाकर साल 2013 में 150 कर दिया गया था। एमसीआई की टीमें तभी से मेडिकल कॉलेज को मानकों पर परख रही है, लेकिन हर बार बढ़ाई गई सीटों को लेकर खामियां रह जाती हैं। दरअसल, एमसीआई की टीम बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन की मानकों पर जांच करती है। जो सुझाव देती है, फिर निरीक्षण कर उनकी थाह लेती है। यदि फिर भी सुधार नहीं होता है तो बढ़ाई गई सीटों को कम करने पर निर्णय ले सकती है। हर बार सुधार का हलफनामा देने के कारण यह सीटें कम नहीं की जाती हैं। इसके बाद भी मेरठ कॉलेज प्रशासन सुधार नहीं कर पा रहा है। अब हलफनामे में यह लिखा जाएगा कि जल्द ही मानकों को पूरा कर लिया जाएगा, लिहाजा इन्हें 150 सीटों पर ही एडमिशन करने की इजाजत दे दी जाए।  
विज्ञापन

चार साल से एमसीआई दे रही सुधार की हिदायत
एमसीआई चार साल से सुधार की हिदायत दे रही है। हाल में एमसीआई की टीम ने यहां का निरीक्षण किया था। इसके पहले 2016 और 2018 में भी तीन बार एमसीआई की टीमें निरीक्षण कर सुधार करने को कह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर चुके हैं 50 सीटें बढ़ाने की डिमांड
एक तरफ, मेडिकल कॉलेज 150 सीटों पर भी मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज की तरफ से एमसीआई को 150 से 200 सीटें किए जाने की भी मांग की जा चुकी है। इस पर एमसीआई की तरफ से कहा जा चुका है कि पहले 150 के तो मानकों पर खरे उतर जाओ, फिर 200 की बात करना।

यह हैं खामियां
- मानकों से 30 स्टाफ नर्स कम हैं।
- 50 से ज्यादा फैकल्टी की कमी है।
- बेडों पर मरीजों की संख्या 70 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन 60 फीसदी है।
- बड़ी लाइब्रेरी नहीं है।

काफी सुधार किया गया  
मेडिकल में काफी सुधार किया गया है। एमसीआई के मानकों पर खरा उतरने की कोशिश जारी है। दिल्ली में मैं एमसीआई दफ्तर गया था और सुधार के बारे में बताया और सुबूत भी पेश किए, ताकि एमबीबीएस की 150 सीटें जारी रहें।  -डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed