फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clear the way piller will be formed faster

रास्ता साफ कर दीजिये पिलर तेजी से बनेंगे

Sat, 18 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
clear the way piller will be formed faster
मेरठ/परतापुर। दिल्ली रोड पर अब रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है। वहीं, एलएंडटी और एनसीआरटीसी के इंजीनियरों ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत निगम और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मोहिउद्दीनपुर से लेकर रिठानी तक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़ और बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य जल्द हो जाए तो पिलर तेजी से बनने लगेंगे। होंडा शोरूम के सामने से रैपिड रेल पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है। शताब्दीनगर से दुहाई तक होने वाले पिलर निर्माण में कई स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ अभी बाधा बने हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए अधिकारियों ने आपसी समन्वय के आधार पर बातचीत की। पेड़, यूनिपोल, बिजली के पोल के कारण सड़क चौडीकरण में बाधा बनने से कार्य को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। जिस कारण सड़क पर डिवाइडर लगाने एवं पिलर तैयार करने में दिक्कत आ रही है। वहीं, अधिकारियों ने परतापुर पुलिस से मिलकर सड़क पर खडे़ वाहनों को हटाने को लेकर वार्ता की। इससे पहले भी एनसीआरटीसी अधिकारियों ने एसपी सिटी से मिलकर सड़क से इन वाहनों को हटाने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद भी पुलिस इस कार्य के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed