फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness group from Baghpat will give message of cleanliness in Prayagraj Kumbha

प्रयागराज कुंभ में स्वच्छता का संदेश देंगे बागपत के 20 स्वच्छाग्रही

Sun, 30 Dec 2018 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness group from Baghpat will give message of cleanliness in Prayagraj Kumbha
संगम तट - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले में बागपत जिले के 20 स्वच्छाग्रहीश्रद्धालुओं को जन जागरूकता के लिए तैनात किए जाएंगे। निरंतर दो माह तक चलने वाले इस मेले में मौजूद रहेंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक आकाश दीप ने इसके लिए डीएम को निर्देशित किया। पांच जनवरी तक स्वच्छा ग्रहियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक आकाश दीप ने डीएम को निर्देशित किया है कि जनपद के मिशन कार्यालय से स्वच्छा ग्रहियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें पांच जनवरी तक प्रयागराज में भेजा जाएगा। जनपद से प्रस्थान करने से पूर्व यह अवगत करा दिया जाए कि उन्हें लगभग दो माह से अधिक समय के लिए कुंभ मेला क्षेत्र प्रयागराज में प्रवास करना है। इस अवधि में उन्हें कुंभ मेला क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन

सभी के पहचान पत्र जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कर जारी किए जाएंगे। स्वच्छाग्रहियों से समन्वयक स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी से मिला जाएगा। यात्रा व्यय का भुगतान जनपद की आईईसी मद की धनराशि से एवं उनके ठहरने, बिस्तर, भोजन, दैनिक मानेदय का कर वहन राज्य स्तर की आईईसी मद की धनराशि से वहन किया जाएगा।

निर्देशित किया पांच जनवरी तक कुंभ मेला क्षेत्र में उपस्थित होना कराया जाएगा। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छाग्रहियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द डीएम को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed