{"_id":"6a4293e8efcd160c8d0e27f2","slug":"cleanliness-drive-held-at-ccsus-political-science-department-meerut-news-c-72-1-mct1014-155445-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
सीसीएसयू में छात्रों ने सफाई कर बनाया ग्रीन पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता एवं हरित परिसर निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विभाग परिसर की साफ-सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभाग में ''ग्रीन कॉर्नर'' भी विकसित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह ने भारतीय संस्कृति और गांधीवादी विचारधारा में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। सह विभागाध्यक्ष डॉ. मुनेश कुमार ने स्वच्छता, सुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व विषय पर व्याख्यान दिया।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा रामपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है। कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. देवेंद्र, डॉ. चंचल सहित विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।