फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cleaning equipment junk in local body

सफाई के उपकरण् हो गए कबाड़

Fri, 11 Oct 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
cleaning equipment junk in local body
खिवाई कस्बे में टूटा पड़ा डस्टबिन। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार उपकरण सही रखरखाव के अभाव में नष्ट हो गए हैं। इसके चलते दोनों नगर पंचायतों में करीब एक करोड़ रुपये के उपकरण कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और झाडू लगाने में सफाई कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान घरों से निकलने वाले कूड़े को इकट्ठा करने के लिए कूड़ेदान रखे गए थे। वह कस्बों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जो कुछ चुनिंदा डस्टबिन है वो भी बदहाल एवं क्षतिग्रस्त हालत में हैं।
विज्ञापन

हर्रा और खिवाई नगर पंचायत द्वारा कस्बे को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इन पर लाखों रुपये का बजट भी खर्च किया गया। इसके लिए नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में कई उपकरण व दो सौ डस्टबिन की खरीददारी की गई, लेकिन रखरखाव के अभाव में सारे उपकरण धीरे-धीरे कबाड़ हो गए हैं। चाहे मोबाइल टायलेट वैन की बात हो या फिर कचरे को जमा करने के लिए कूड़ेदान की, सब खस्ताहाल हो चुके हैं। जबकि मोबाइल टायलेट तो नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में खड़ा होने से जंग लगने की स्थिति में है। ऐसे में ये सभी डस्टबिन और उपकरण नष्ट होते जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगाए गए प्लास्टिक के डस्टबिन भी रखरखाव के अभाव में टूटने लगे हैं। अधिकतर जगह से डस्टबिन गायब भी हो चुके हैं। नगर पंचायत के सूत्रों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत वाले मोबाइल टॉयलेट को नगर पंचायत द्वारा क्रय किया गया था लेकिन इन कूड़ेदानों को मोहल्लों और चौराहों पर नहीं लगाए गए न ही छोटे डस्टबिन रखे गए। वहीं, छह लाख की फॉगिंग मशीन अभी तक कार्यालय पर खड़ी हुई जंग खा रही है। कस्बे में गर्मी के मौसम में भी इसका इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन

डस्टबिन टूट गए हैं। उपकरणों की मरम्मत की जाएगी। नगरवासियों से सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की। वहीं, स्वच्छता के उपकरणों के रखरखाव को बेहतर बनाने में सहयोग देना चाहिए। सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलती हैं तो उनका समाधान होता है। सफाई को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है। -पवित्रा त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हर्रा-खिवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टायलेट- 6.78 लाख
फॉगिंग मशीन 6.01 लाख
ऑटो रिक्शा 27.24 लाख
डस्टबिन 5.49 लाख
ट्रॉली 2.65 लाख
ये नगर पंचायत हर्रा के है। इसी तरह खिवाई नगर पंचायत ने स्वच्छता पर खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed