कैसे सुरक्षित रहें बेटियां: मेरठ में 11वीं की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास
बेटियां घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। छेड़छाड़ की घटनाओं से तंग आकर छात्राएं स्कूल छोड़ने पर मजबूर हैं तो वहीं मेरठ में शुक्रवार को छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। 10वीं और 11वीं के नाबालिग छात्रों पर आरोप है। बताया गया कि एक साल पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना में 11वीं कक्षा की छात्रा से शुक्रवार को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की गई। परेशान होकर पीड़िता ने मच्छर मारने का पदार्थ पीकर खुदकुशी की कोशिश की। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की मां ने बेटी को बाइक से खींचकर कपड़े फाड़ने, अश्लील हरकते करने का आरोप लगा दो नाबालिग छात्रों पर केस दर्ज कराया है। आज छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
मवाना निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा बुलंदशहर के एक कस्बे से यहां आया हुआ है। शुक्रवार को उनकी नाबालिग बेटी को साथ लेकर वह स्कूल से टीसी दिलाकर बाइक से लौट रहा था।
मोहल्ला हीरालाल में डेरे के पुल से आगे बुलेट बाइक पर सवार दो आरोपियों ने छात्रा को रोककर छेड़छाड़ की। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े पकड़कर खींचा। इससे उसके कपड़े फट गए। आरोपियों ने पीड़िता को जमीन पर गिराकर उसके साथ अश्लील हरकतें की।
छात्रा का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मां का आरोप है कि आरोपियों ने एक साल पहले भी छेड़खानी की थी। जिसके चलते छात्रा का स्कूल जाना मुश्किल हो गया था। मजबूर होकर छात्रा का नाम उस स्कूल से कटवाकर दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाना पड़ा था।
परिजनों ने बताया कि थाने में बयान देने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर मच्छर मारने का पदार्थ पी लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी भी नाबालिग है, उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
एक अन्य मामला दुष्कर्म का सामने आया। थानाक्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली युवती से सहकर्मी युवक ने अपने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र निवासी युवती एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्य करती है। उसकी बहन का तीन साल पूर्व पारिवारिक विवाद हो गया था। जिस पर युवती ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी की वकील बेटी से मदद मांगी थी।
आरोप है कि इसी बीच युवक ने अपने कमरे पर बुलाकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
शुक्रवार को युवती के भाइयों को मामले की जानकारी मिली। इस पर दोनों भाइयों ने युवक को अपनी बहन के फोन के माध्यम से थाने के समीप बुलाया। जहां पर उसकी जमकर पिटाई की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।