{"_id":"69bc69875221ed68b10b62f2","slug":"clash-erupts-between-two-groups-over-car-parking-three-injured-including-a-woman-meerut-news-c-72-1-mct1010-150430-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार खड़ी करने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार खड़ी करने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी डंडों से हमला किया। जिसमें महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोट लगी है। नौचंदी थाने में महिला समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नौचंदी के दुर्गानगर निवासी लोकेश गर्ग ने बताया कि पड़ोसी हरेंद्र मलिक उससे लगातार विवाद करते हैं। कई बार हमला कर चुके है। उसने अपने घर के बाहर कार खड़ी कर दी। इस पर पड़ोसी हरेंद्र मलिक आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। बेटे राहुल ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान उसकी पत्नी चित्रा मलिक आई। उसने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। कार के शीशों में तोड़फोड़ कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। तीनों घायलों को प्यारेलाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लोकेश गर्ग ने एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -