{"_id":"695cced4fb43dc34430e3c5b","slug":"clash-between-farmers-and-mda-officials-in-ganga-nagar-extension-7-taken-into-custody-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगा नगर एक्सटेंशन योजना में किसानों और MDA अधिकारियों के बीच झड़प, 7 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगा नगर एक्सटेंशन योजना में किसानों और MDA अधिकारियों के बीच झड़प, 7 हिरासत में
Tue, 06 Jan 2026 02:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:29 PM IST
सार
मेरठ के गंगा नगर एक्सटेंशन योजना स्थल पर किसानों और मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने धरने में शामिल 5 किसान और 2 महिलाएं हिरासत में ली, इसके बाद निव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर गांव में बीएनजी कालेज के समीप गंगा नगर एकटेंशन योजना के तहत मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
किसानों और अधिकारियों के बीच भिड़ंत
मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार और ज़ोनल अधिकारी अर्पित यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में आए गौरव गुर्जर सहित पांच किसानों और दो महिलाओं को पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
खुदाई कार्य शुरू
झड़प के बाद MDA की टीम ने स्थल पर निव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य में देरी नहीं होने दी जाएगी।