{"_id":"5e62b2188ebc3ec5571f98b6","slug":"city-eletricity-derailed-due-to-rail-meerut-news-mrt4725469169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पटरी से उतरी शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पटरी से उतरी शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सुबह और फिर शाम को हुई बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक की बिजली बुरी तरह प्रभावित रही। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस का ट्रांसफार्मर फुंक गया। फाल्ट अटेंड होने में देरी होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह बारिश के चलते शहर के एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह चार बजे खैरनगर, वैली बाजार, लाला का बाजार, घंटाघर आदि क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सुबह दस बजे आपूर्ति सुचारु हुई परंतु कुछ देर बाद फिर से गुल हो गई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। शाम को फिर बारिश होने से बिजली गुल हो गई। पोस्टमार्टम हाउस का ट्रांसफार्मर भी धमाके के साथ फुंक गया। इसे देर शाम तक बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। इसके अतिरिक्त लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, गंगानगर, अम्हैड़ा, अमन विहार, शारदा रोड, मोहकमपुर, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम और टीपीनगर आदि बिजलीघर क्षेत्रों में तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। 11 केवी से लेकर 33 केवी तक की लाइनों में फाल्ट हुए। संविदा लाइनमैनों की हड़ताल के चलते फाल्ट ठीक होने में काफी देरी हुई। लोग बिजली के लिए अधिकारियों से लेकर बिजलीघरों पर फोन करते रहे परंतु बात नहीं बनी। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाए कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने और ठीक करने में मशक्कत करनी पड़ी। बिजली नहीं होेने से रात को सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। स्ट्रीट लाइट बंद होने सेे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बारे में अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बारिश के चलते विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गए थे। कुछ जगह ट्रांसफार्मर भी फुंके और जंफर भी उड़ गए थे। इसके चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बारिश में ही फाल्ट ढूंढकर उन्हें ठीक कराया गया।