फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City drowned with rain water, people imprisoned in homes

बारिश के पानी में डूब गया शहर, लोग घरों में कैद

Sun, 28 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
City drowned with rain water, people imprisoned in homes
शहर में बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : ??? ??? ????? ?? ??? ??? ??????
बारिश के पानी से डूब गया शहर, लोग घरों में कैद
विज्ञापन

- लगातार रुक रुक कर पड़ रही है बारिश
- पूरे दिन बारिश के कारण परेशान रही जनता
- शहर के कई निचले इलाकों से नहीं उतर रहा है पानी
मेरठ। बारिश के पानी से शहर डूब गया। सड़क पर चलने वाले लोगों को नहीं पता कि अगला गड्ढे में पड़ेगा या नाले में। शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कें तालाब बन गई हैं। लोग घरों में कैद हो गए। यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

शनिवार को दोपहर से बारिश पड़नी शुरू हुई। शाम साढ़े तीन बजे तक बारिश होती रही। जिसके कारण शहर के ईदगाह रोड, बच्चा पार्क, कोटला, ओडियन नाला, फूलबाग कॉलोनी, आबूनाला आदि सभी नाले उफन गए। जिसके कारण नालों से सटे सभी इलाकों में भारी जलभराव हो गया। विकास पुरी में शाम तक भी पानी नहीं उतरा। लोग घरों में कैद होने गए। बागपत रोड पर पूरे दिन यातायात बाधित रहा। ईव्ज चौराहा से बुढ़ाना गेट मार्ग, देहली गेट चौराहा, कबाड़ी बाजार प्याऊ चौराहा, एनएएस कालेज, हापुड़ रोड,एल ब्लॉक शास्त्रीनगर चौराहा, गोलाकुआं, गांधी आश्रम के बराबर से गुजर रहा नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह निकला। शौकत कॉलोनी, आजाद रोड, इस्लामाबाद, जलीकोठी, खैरनगर, पूर्वा इलाही बख्श, अहमदनगर, गुलजारे इब्राहिम, ईदगाह रोड, दिल्ली रोड, रुड़की रोड डोरली, शास्त्रीनगर, कैंट में सीएबी स्कूल के सामने भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed