{"_id":"5ecc27918ebc3e906b6028e9","slug":"choudhary-charan-singh-university-campus-will-open-on-may-26-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा कैंपस, सिर्फ इस जिले के अभ्यर्थी बनवा सकेंगे प्रमाणपत्र, यहां देखें जून तक की पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा कैंपस, सिर्फ इस जिले के अभ्यर्थी बनवा सकेंगे प्रमाणपत्र, यहां देखें जून तक की पूरी लिस्ट
Tue, 26 May 2020 01:46 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को छात्र समस्या निवारण केंद्र खोला जाएगा। हालांकि सिर्फ सहारनपुर के अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बुलवाया गया है। जो भी छात्र-छात्राएं आएं, वह अपना शिक्षक भर्ती में पास होने का प्रमाणपत्र जरूर लेकर आएं। इसके अलावा किसी भी अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार को यह भर्ती जल्द से जल्द पूरी करानी है। ऐसे में सरकार ने तेजी से प्रक्रिया शुरू करा रखी है। परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं में मेरठ और सहारनपुर मंडल के अभ्यर्थियों की अच्छी संख्या है। भर्ती में सभी कोर्सों की डिग्री की जरूरत पड़ती है। ऐसे में विवि प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए 19 मई से छात्र समस्या निवारण केंद्र खोल रखा है। विवि प्रशासन सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए जिलेवार छात्रों को बुला रहा है। तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को सहारनपुर के रहने वाले छात्र-छात्राएं अपने प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। बाकी जिलों के अभ्यर्थी आज न आएं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जो निर्धारित तिथि उनको दी गई है, उसी में आएं।
विज्ञापन
किस दिन किस जिले के अभ्यर्थी कैंपस आएं
26 मई - सहारनपुर
27 मई - शामली
28 मई - सुपर लॉकडाउन के कारण कैंपस बंद रहेगा।
29 मई - गौतमबुद्घनगर
30 मई - बागपत
31 मई और एक जून - अवकाश रहेगा।
02 जून - मेरठ
03 जून - हापुड़
04 जून - सुपर लॉकडाउन के कारण अवकाश रहेगा
05 जून - मुजफ्फरनगर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/