फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   choti diwaali bazaar me umri bheer

छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़ 

Thu, 19 Oct 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
choti diwaali bazaar me umri bheer
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छोटी दिवाली पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ दिखी। कई बाजार के दुकानदारों ने सुबह जल्दी दुकानें खोलीं। बुधवार को मिठाई, ड्राई-फ्रूटस सहित बिजली की सामान की खूब खरीदारी हुई। बुढ़ाना गेट स्थित रेवड़ी, गजक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सदर बाजार, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट, बच्चापार्क, आबूलेन, साकेत, लाला का बाजार, लालकुर्ती बाजार सहित शहर के मुख्य बाजारों में मिठाई सहित अन्य सामान की अच्छी बिक्री हुई। बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया। कई बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाये गये। 
विज्ञापन


दिवाली पर स्मार्ट फोन की धूम
दिवाली की खरीदारी में युवाओं के बीच स्मार्ट फोन का खूब क्रेज दिखा। स्मार्ट जीवन में स्मार्ट फोन युवाओं सहित उम्र दराज लोगों को खूब भा रहा है। शहर के कई बाजारों में विभिन्न कंपनियों ने दुकानदारों को ग्राहकों के लिए कई आफर दिये। बागपत रोड स्थित मैट्रो प्लाजा में मोबाइल की दुकानों पर खासी चहल-पहल दिखी। दुकानदारों ने स्मार्ट फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को उपहार दिया। 
विज्ञापन


मिठाई की जगह ड्राई-फ्रूट्स 
दिवाली के त्योहर के दौरान प्रतिष्ठित दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में मावे में मिलावट का खुलासा हुआ। इसके बाद लोग जोखिम लेने के मूड में नजर नहीं आये। मिलावटी मिठाई से बचने के लिए ग्राहकों के पास ड्राई - फ्रूटस का अच्छा विकल्प था। जिसका फायदा भी लोगों ने जमकर उठाया। ड्राई फ्रूटस के दुकानदारों के अनुसार इस बार दिवाली पर अच्छी बिक्री हुई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed