{"_id":"5a0a92554f1c1b69678bb57c","slug":"childrens-day-on-write-a-letter-to-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस पर बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस पर बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी को लिखी चिट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी को लिखी चिट्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चाइल्ड लाइन मेरठ व वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से तारापुरी में बाल दिवस समारोह हुआ। इस मौके पर रैली का आयोजन भी किया गया। रैली में तारापुरी व आसपास की मलिन बस्तियों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने 1000 पोस्टकार्ड लिखे। 200 पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 200 पोस्ट कार्ड सांसद राजेंद्र अग्रवाल, 200 पोस्ट कार्ड डीएम को भेजे। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल कल्याण समिति को भी पोस्टकार्ड लिखकर भेजे।
विज्ञापन
बच्चों ने इन चिट्ठियों में मलिन बस्ती की समस्याएं, पानी की परेशानी, कुपोषण से बचाव, बाल स्वास्थ्य व शिक्षा का विवरण लिखा। चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनीता राणा ने 1098 के बारे में बताया। सेंट थॉमस स्कूल की शिक्षिका डॉ. पूनम शर्मा, वर्ल्ड विजन की ओर से प्रोग्राम मैनेजर अनंत मसीह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/