फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children were playing with a real gun in Lisadi Gate Meerut, child injured after bullet fired

नकली समझकर तमंचे से खेल रहे थे बच्चे, चली गोली, एक घायल, मेरठ के लिसाड़ीगेट की घटना

Mon, 07 Sep 2020 11:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Children were playing with a real gun in Lisadi Gate Meerut, child injured after bullet fired
तमंचा-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट में दो किशोर तमंचा लेकर का खेल खेलने लगे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और किशोर को लग गई। घायल हालत में किशोर को पहले प्राइवेट अस्पताल और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट के रशीदनगर चुंगी वाली गली निवासी फैजान (13) रविवार रात  पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। फैजान का दोस्त अपने घर से एक तमंचा उठा लाया और दोनों चोर-पुलिस का खेल खेलने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान गोली चल गई और फैजान को कूल्हे के पास लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल फैजान को पनिजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सोमवार सुबह परिजन फैजान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां फैजान को भर्ती करने से इंकार करते हुए पुलिस केस बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल किशोर को लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस को एक लिखित तहरीर फैजान के पिता आसिफ की ओर से दी गई। इसके बाद पुलिस ने फैजान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल दूसरे किशोर के परिजनों से पूछताछ की है। तमंचे की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि जांच की जा रही है। 

नकली पिस्तौल समझकर लाए तमंचा
लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल और पूछताछ में सामने आया है कि दोनों किशोर जिनकी उम्र 12 से 13 वर्ष है। दोनों घर के अंदर से नकली पिस्तौल समझकर तमंचा निकाल लाए। जिसके बाद दोनों आपस में खेल रहे थे।

यह भी जांच की जा रही है कि गोली जब चली तो तमंचा फैजान के हाथ में था या अन्य दूसरे किशोर के हाथ। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। वही दूसरे किशोर के परिवार के एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed