{"_id":"5f6fa6f48ebc3e9bd4060372","slug":"child-rescued-from-couple-police-recovered-from-bhaisali-bus-stand-meerut-news-mrt5032737166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से छूटा बच्चा, पुलिस ने भैसाली बस अड्डे से बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से छूटा बच्चा, पुलिस ने भैसाली बस अड्डे से बरामद किया
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल के पास शनिवार दोपहर मुजफ्फरनगर निवासी दंपती का छह वर्ष का बच्चा गायब हो गया। महिला के पति ने कंट्रोल रूम को बच्चा गायब होने की सूचना दी। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस और डायल 112 ने बच्चे की तलाश शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने भैसाली डिपो से बच्चे को बरामद कर लिया।
मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फेमीदा पति और छह साल के बच्चे जीशान के साथ लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में अपने मायके आ रही थी। वह तीनों बेगमपुल बस से उतर गए। इस दौरान अचानक बच्चा गायब हो गया। महिला बिलखने लगी। पति ने कंट्रोल रूम पर बच्चे के गायब होने की सूचना दी। महिला सदर बाजार थाने पहुंची और बच्चे की बरामदगी की मांग की। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता डायल 112 को लेकर बच्चे की तलाश में जुटे। पहले महिला ने बताया कि बच्चा बेगमपुल से गायब हुआ। उसके बाद महिला बताने लगी कि भैसाली डिपो से बच्चा गायब हुआ है। पुलिस ने डिपो पर जाकर रोडवेज बस के परिचालक से जानकारी ली। जिसने बताया कि महिला और उसका पति बच्चे को लेकर बेगमपुल पर उतर गए थे। बाद में पुलिस ने भैसाली डिपो के पास से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि बच्चे को भी जानकारी नहीं है कि यहां पर कैसे पहुंचा। बच्चा महिला के सुपुर्द कर दिया गया।