फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child died after drowning in water in bijnor

डेढ़ साल की बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 30 Oct 2018 09:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 30 Oct 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Child died after drowning in water in bijnor
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में अपनी ननिहाल आई करीब डेढ़ वर्षीया मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर बच्ची के परिजन वहां पर पहुंचे और शव लेकर स्याऊ स्थित अपने घर पर चले गए।   

विज्ञापन


हीमपुर दीपा में क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी नजरु खां ने अपनी पुत्री रूबी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व गांव स्याऊ में किया था। सोमवार को वह अपनी मां व भाई रुस्तम से मिलने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे रूबी ने बच्ची को नहलाने के लिए बाल्टी भरी थी। इसके बाद वह कमरे से उसके कपड़े आदि सामान लेने चली गई। इसी दौरान अचानक किसी का फोन आ गया तो वह फोन सुनने लगी। इस कारण उसे थोड़ा समय लग गया। घर में अन्य कोई परिजन नहीं था। बच्ची घर के आंगन में खेलते खेलते नल के पास जा पहुंची और वहां पर रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची बाल्टी में ही पड़ी रही। थोड़ी देर बाद बेहोशी की हालत में बच्ची को रूबी ने बाल्टी से निकाला। बच्ची को बेहोश देखकर रूबी घबरा गई। काफी प्रयास करने के बाद भी बच्ची को होश नहीं आया। रूबी के शोर मचाने पर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्ची को तुरंत ही गांव के एक चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं बच्ची की मौत की खबर उसके पिता को दी गई। रूबी का पति अपने परिजनों के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और शव को लेकर अपने घर स्याऊ ले गया और सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed