फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Secretary says that now law and order in the state is better than past governments

मुख्य सचिव बोले- पिछली सरकारों से बेहतर है अब प्रदेश की कानून व्यवस्था

Tue, 19 Nov 2019 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary says that now law and order in the state is better than past governments
मुख्य सचिव ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

प्रेसवार्ता में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों से बेहतर है। आज सिंचाई, बिजली और भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो। जिले के डीएम, कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को भी सरकार के सख्त निर्देश हैं। प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण के प्रयास चल रहे हैं। शहरों में सीवेज प्लांट लगाकर गंदगी को नदियों में डालने से रोका जा रहा है। किसानों ने बिजली बिल की समस्या रखी है, इसे ठीक कराया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मेरठ में कृषि विवि में आयोजित गोष्ठी में गन्ना विभाग ने कृषि प्रदर्शनी भी लगाई। इसका उद्घाटन कर मुख्य सचिव ने स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने किसानों को ट्रैक्टरों की चाबी सौंपी। गन्ना विभाग, उद्यान और मत्स्य पालन विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। किसानों ने बताया कि प्रदर्शनी में आकर कई जानकारियां हासिल हुईं। कई कृषि उपकरण किसानों के महत्व के हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पढ़िए- यूपी के मुख्य सचिव क्यों बोले- गन्ने के साथ दूसरी फसलों पर ध्यान दें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे देर से पहुंचे मुख्य सचिव
मुख्य सचिव के आगमन से पूर्व विवि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगे रहे। हाइवे पर भी पुलिस बल तैनात किया गया। कमिश्नर अनीता मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने मुख्य सचिव की अगुवाई की। 

पराली निपटान के लिए मुहैया कराएंगे मशीनें : अमित मोहन 
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पराली निपटान के लिए ज्यादा से ज्यादा मल्चर मशीनें उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मंडी परिषद की खेत खलियान दुर्घटना योजना उन किसानों के लिए है, जिनके नाम जमीन नहीं हैं और वे खेत में काम करते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए मंडी से मुआवजा मिलता है। इस दौरान किसान नवाब सिंह अहलावत, संजय दौराला, गजेंद्र सिंह, राजकुमार करनावल, अजयवीर सिंह, इरशाद रिजवी, जवाहर सिंह जिटौली, सलीम अख्तर, रकम सिंह, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed