{"_id":"59ef01df4f1c1bd8538b8cea","slug":"chief-minister-yogi-sacked-meerut-additional-commissioner-randhir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्ट अपर आयुक्त को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्ट अपर आयुक्त को किया बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी और रणधीर सिंह दुहण का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। योगी ने अपर आयुक्त मेरठ रणधीर सिंह दुहण को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
1991 बैच के पीसीएस अफसर मेरठ के अपर आयुक्त रणधीर सिंह दुहण 2012-13 के दौरान शामली में तैनात थे। वहां दुहण ने करीब 27 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति की जमीन बिना अधिकार, अवैधानिक तरीके से नीलाम कर दी। इसके लिए वह न तो अधिकृत थे, न ही इससे जुड़ा कानून उस समय प्रभावित था। शासन ने इसकी जांच सहारनपुर के तत्कालीन मंडलायुक्त तनवीर जफर अली से कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। मुख्यमंत्री के सामने मामला गया, तो उन्होंने दुहण को बर्खास्त करने का आदेश दिया। शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग से मंजूरी लेकर दुहण को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/