फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will visit on fourteen July in Muzaffarnagar

भागवत पीठ में डेढ़ घंटा रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Fri, 12 Jul 2019 03:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will visit on fourteen July in Muzaffarnagar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : डेमो

वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ घंटा भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में रहेंगे। सीएम कार्यालय से मिली अधिकृत सूचना के बाद डीएम और एसएसपी ने शुकतीर्थ पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से कार्यक्रम के संबंध में वार्ता की। यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर शहर में होगा।

विज्ञापन


शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि 14 जुलाई को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ का शुकतीर्थ कार्यक्रम सुनिश्चित हो गया है। डीएम ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद विचार विमर्श के बाद शुकतीर्थ में सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा लखनऊ भेजी थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सीएम के पौराणिक तीर्थ नगरी में पधारने को लेकर तय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। सीएम करीब डेढ़ घंटा भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में रहेंगे। 
विज्ञापन


बताया गया कि साढे़ ग्यारह बजे सीएम का हेलीकॉप्टर शुकदेव आश्रम परिसर स्थित हैलीपैड पर उतरेगा। डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अभिषेक यादव ने शुकदेव आश्रम पहुंचकर स्वामी ओमानंद से भेंट की। वीतराग संत के श्रद्धांजलि कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed