मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का मंच पर नहीं होगा स्वागत, न ही दिया जाएगा उपहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से आए निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत सिर्फ हेलीपैड पर एक फूल से होगा। मंच पर जो कुर्सियां लगाई जाएंगी, वे एक जैसी होंगी और संख्या सीमित होगी।
मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले केवल विभागीय मंत्री, स्थानीय सांसद और सांसद की अनुपस्थिति में विधायक या महापौर का संबोधन होगा। अगर विभाग के कैबिनेट व राज्यमंत्री दोनों उपस्थित हैं, तो विभागीय राज्यमंत्री कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
यदि कोई प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है, तो जिलाधिकारी प्रतिनिधिमंडल के मात्र पांच लोगों को चुनकर मुख्यमंत्री से समय लेकर उनकी भेंट कराएंगे। जनसभा के दौरान अनावश्यक नारेबाजी, ज्ञापन या पर्चे लहराने पर प्रतिबंध होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/